Digital Literacy Courses (BCC, CCC, CCC+ & ECC) April 2025 Examination started from 27th April 2025 | डिजिटल साक्षरता पाठ्यक्रम (सीसीसी / बीसीसी / सीसीसीप्लस / ईसीसी) April 2025 की परीक्षा 27th April 2025 से निर्धारित है।                                         

CEO Message


आज के व्यस्त मानव जीवन में अनेक जटिल समस्याओं से ग्रसित इस युग में पर्यावरण सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के परिप्रेक्ष्य में तकनीकी ज्ञान की महती आवश्यकता है। इसी दृश्टिकोण के सापेक्ष में हमारी केन्द्रीय एवं प्रान्तीय सरकारें विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा पर अधिक केन्द्रित हैं।

तकनीकी शिक्षा के प्रसार हेतु इन्जीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं में छात्रों को शिक्षण/ प्रिशिक्षण देने हेतु अनेक संस्थाओं को कार्यरत किया गया है। इसी कड़ी में Good Learn IT Education Pvt. Ltd. का प्रदुर्भाव हुआ है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य छात्रों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करना है जिससे वे भविष्य में अच्छे नागरिक बन सकें।

मैं आशा एवं पूर्ण विश्वास के साथ यह अपेक्षा करता हूं कि इस संस्था से तकनीकी शिक्षा एवं ज्ञान प्राप्त कर छात्र-छात्राएं अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करेंगे एवं देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर एक सशक्त एवं आधुनिक भारत का निर्माण करेंगे।


Mr. Manvendra Sharma